सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Challan in Ayodhya for bike parked at home

Gonda News: घर में खड़ी बाइक के अयोध्या में चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Challan in Ayodhya for bike parked at home
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के सर्वांगपुर गोड़ियन पुरवा निवासी राधेश्याम की बाइक घर में खड़ी है, लेकिन अयोध्या में लगातार उसके चालान कट रहे हैं।
Trending Videos

पीड़ित राधेश्याम ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बाइक (स्प्लेंडर प्लस) घर में खड़ी है। इसके बावजूद चालान का स्टेटस चेक करने पर पता चलता है कि किसी दूसरी बाइक पर उनके नंबर की फर्जी प्लेट लगाकर सड़क पर चलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उनकी बाइक का नंबर दूसरी गाड़ी (सुपर स्प्लेंडर) पर इस्तेमाल हो रहा है और उसी के आधार पर चालान काटे जा रहे हैं।
राधेश्याम के मुताबिक, वह कई साल से कभी पुलिस, कभी परिवहन विभाग और कभी यातायात कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल सका। कटरा बाजार थाने में शिकायत करने पर उन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल करने की सलाह दी गई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यातायात पुलिस ने उन्हें आरटीओ कार्यालय भेजा, जबकि आरटीओ से अयोध्या जाकर शिकायत करने की बात कही गई। राधेश्याम का कहना है कि जहां-जहां चालान कटेगा, वहां-वहां जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ आरसी भारतीय ने आशंका जताई कि नंबर प्लेट में अंग्रेजी अक्षर ‘वी’ को ‘वाई’ की तरह लिखने के कारण तकनीकी त्रुटि हो रही है, जिससे गलत चालान जनरेट हो रहा है।
सिस्टम पर उठे सवाल
अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्र का कहना है कि यह मामला फर्जी नंबर प्लेट के खतरे के साथ-साथ डिजिटल चालान व्यवस्था की सटीकता पर भी सवाल खड़ा करता है। जब दोनों वाहन गोंडा में पंजीकृत हैं, तो संबंधित वाहन मालिक की पहचान कर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed