{"_id":"69c1817bf471a3b85401beb0","slug":"construction-of-pontoon-bridge-at-dhemwaghat-begins-gonda-news-c-100-1-slko1026-154793-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ढेमवाघाट पर पीपा पुल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ढेमवाघाट पर पीपा पुल का निर्माण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
ढेमवा घाट पर पुल बनाने के लिए रखे पीपे। - संवाद
- फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। गोंडा और अयोध्या के बीच आवागमन की बड़ी समस्या बने ढेमवाघाट पर आखिरकार पीपा पुल का निर्माण शुरू हो गया है। चार साल से बंद पड़े इस मार्ग के बहाल होने से करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अफसरों का दावा है कि निर्माण कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा।
वर्ष 2016 में सरयू नदी पर 120 करोड़ रुपये की लागत से ढेमवाघाट पुल बनाया गया था। करीब 1,132 मीटर लंबा यह पुल अयोध्या के सोहावल को गोंडा के नवाबगंज से जोड़ता था। वर्ष 2022 में सरयू नदी में आई बाढ़ और कटान के चलते पुल को जोड़ने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा एप्रोच मार्ग बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद 2024 में नदी के तेवर फिर तीखे हुए और बचा हुआ करीब 150 मीटर हिस्सा भी बह गया। ऐसे में शासन ने दो करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से 400 मीटर लंबा पीपा पुल बनाने की मंजूरी दी है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और नदी में पीपे डाले जा रहे हैं।
इस पुल के बनने से गोंडा के साखीपुर, दत्तनगर, गोकुला, तलुसीपुर माझा, चौखड़िया, इंदरपुर, मरहमपुर समेत 15 गांवों और अयोध्या के सोहावल, रौनाही, मगरसी, बेनीपुर समेत 10 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अयोध्या या फैजाबाद होकर आना-जाना पड़ता है।
लोक निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विनोद त्रिपाठी ने बताया कि पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसे पूरा कर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
Trending Videos