सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against 16 for assault and robbery

Gonda News: 16 के खिलाफ मारपीट व लूट की एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR against 16 for assault and robbery
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली के मझौवा चंदवतपुर निवासी रोहित तिवारी ने न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। कहा था कि चार मार्च 2026 को वह अपने वाहन से गांव से गोंडा जा रहे थे। महादेवा गांव के पास विपक्षी पल्टन गिरि व अन्य लोगों ने गाड़ी रोककर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने गले में पहनी सोने की चेन छीन ली तथा कार में रखा मोबाइल फोन और करीब 52 हजार रुपये भी जबरन ले लिए। विरोध पर लात-घूंसे व डंडे से पिटाई की गई। नगर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर सीजेएम ने नगर कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। कोतवाली पुलिस ने मामले में पल्टन व उसके भतीजे डब्लू के साथ ही राम सिंगार, प्रदीप, पाटन, प्रवीन व 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed