सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Police post in-charge and inspector suspended for taking bribe

Gonda: रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए चौकी प्रभारी व दरोगा निलंबित, होगी विभागीय जांच

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 12 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा जिले में रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Gonda: Police post in-charge and inspector suspended for taking bribe
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोंडा जिले के देवीपाटन परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार निरोधी सेल की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में आरोपी बनाए गए उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos


पहला मामला श्रावस्ती के थाना हरदत्तनगर ग्रिंट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता बहराइच जिले के नानपारा थाने के छोटा गुलौरा निवासी राजेंद्र वर्मा ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जून 2025 की रात उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और पूछताछ के नाम पर थाने ले गए। आरोप है कि सुबह छोड़ने के बदले स्थानीय दलाल के माध्यम से उनसे 1.30 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला थाना श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र का है, जहां एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विवाद में मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई के नाम पर प्रभारी जेल चौकी एसएन यादव द्वारा दलाल के माध्यम से दो हजार रुपये लिए गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

दोनों शिकायतों पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधी सेल ने गोपनीय जांच कराई जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। विस्तृत जांच में भी दोनों मामलों की पुष्टि हुई। इस पर थाना हरदत्तनगर ग्रिंट के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा तथा प्रभारी जेल चौकी एसएन यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed