{"_id":"69baea02f9d55ed2410f7d8a","slug":"hearing-of-voters-completed-in-sir-gonda-news-c-100-1-gon1003-154452-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसआईआर में मतदाताओं की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसआईआर में मतदाताओं की सुनवाई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अनंतिम सूची में पाई गई विसंगतियों को दूर करने के लिए मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है। अब दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मार्च तक सत्यापन पूरा कर लिया जाएगा। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर जिले में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराया गया था। अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद करीब 5.10 लाख मतदाताओं का विवरण वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया था। इसके अलावा नाम, पिता के नाम और आयु में तार्किक विसंगतियां भी सामने आई थीं। इन त्रुटियों को दूर करने के लिए जिले में 175 अधिकारियों को बूथवार सुनवाई की जिम्मेदारी दी गई थी।
अधिकारियों ने बूथों पर जाकर मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिए, वहीं कई मतदाता स्वयं कार्यालय पहुंचकर भी अपने प्रमाण पत्र जमा किए। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि सभी मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है और अब अधिकारी अपने स्तर से सत्यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दौरा रद्द
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का प्रस्तावित गोंडा दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है। उनके कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, राजनीतिक दलों से संवाद और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शामिल था। दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से दौरा स्थगित हुआ है।
20 मार्च को कलेक्ट्रेट में होगी बैठक
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि 20 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। इसमें सांसद, विधायक, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में देवीपाटन मंडल के आयुक्त और रोल प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
Trending Videos