सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lekhpals were held hostage and beaten, government records were torn

Gonda News: लेखपालों को बंधक बनाकर पीटा, सरकारी अभिलेख फाड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals were held hostage and beaten, government records were torn
विज्ञापन
खरगूपुर। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने गए दो लेखपालों की मंगलवार को पिटाई कर दी गई। प्रकरण में तीन लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos


पिपरा चौबे के लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि पुरैनिया निवासी जनकलाल और जानेंद्र द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की सूचना पर जांच और पैमाइश के लिए वह सहयोगी लेखपाल अंकुर कुमार के साथ गांव पहुंचे थे। इस बीच आरोपियों ने फोन करके कुछ बाहरी लोगों को बुला लिया। पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंचे दीपक मिश्र उर्फ दीपू ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज कर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध पर थप्पड़ मारा और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। लेखपालों ने बाइक से भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने चाबी निकाल ली और घेरा बनाकर काफी देर तक बंधक बनाए रखा। एक घंटे बाद मोबाइल और चाबी दी। जाते समय दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि कुल सात लोगों के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारी को बंधक बनाने और राजस्व अभिलेख फाड़ने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed