{"_id":"69d541fb34e404db830c7d38","slug":"main-accused-who-crushed-ramrang-with-tractor-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-155778-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रामरंग को ट्रैक्टर से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रामरंग को ट्रैक्टर से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा पूरे अर्जुन गांव में रामरंग यादव (25) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल यादव को मंगलवार सुबह गुरुशरण पुरवा से पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर और बांका भी बरामद कर लिया है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड में नामजद एक आरोपी नाबालिग है।
पुलिस के मुताबिक रामरंग यादव का गांव के भरतलाल यादव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम जब राहुल यादव ट्रैक्टर लेकर रामरंग के खेत से गुजरने लगा तो उसने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राहुल ने ट्रैक्टर चढ़ाकर रामरंग को कुचल दिया। गिरने के बाद दोबारा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जबकि अंकित उर्फ छल्लू ने बांके से हमला कर दिया, जिससे रामरंग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई उमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने राहुल यादव समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी भरतलाल यादव, उसकी पत्नी शोभा देवी, बेटे अंकित उर्फ छल्लू, बेटियां नेहा और अंजली को सोमवार देर शाम पटपरगंज पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी राहुल यादव को मंगलवार सुबह गुरुशरण पुरवा से पकड़ा गया। एक आरोपी नाबालिग है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Trending Videos