{"_id":"69d541323a58a9afd900ca5a","slug":"production-starts-in-8-new-units-before-gbc-50-gonda-news-c-100-1-slko1026-155748-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जीबीसी 5.0 से पहले 8 नई इकाइयों में उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जीबीसी 5.0 से पहले 8 नई इकाइयों में उत्पादन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में इंवेस्ट यूपी के तहत औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल रही है। जीबीसी 5.0 से पहले आठ और नई इकाइयों में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। इन इकाइयों के शुरू होने के साथ ही जिले में कुल 67 औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, जिले में अब तक 121 निवेशकों ने विभिन्न विभागों के साथ एमओयू किया है। जीबीसी 4.0 में 54 निवेशकों ने भाग लिया था, जिनमें से 45 इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं। वहीं, जीबीसी 5.0 के लिए अब तक 37 निवेश प्रस्तावों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनमें 12 इकाइयों से पहले ही उत्पादन शुरू हो चुका है। हाल ही में आठ नई इकाइयों की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भी संचालन में ला दिया गया है।
मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि जीबीसी में संभावित देरी को देखते हुए इकाइयों से उत्पादन पहले ही शुरू करा दिया गया है। साथ ही जिले में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
इन इकाइयों में उत्पादन शुरू
पार्श्वनाथ इंडस्ट्रीज राइस मिल, रानीबाजार – 5 करोड़
अयांश एग्रो फूड, रानीबाजार – 5 करोड़
कलानी फूड उत्पादन, केशवपुर पहड़वा – 3 करोड़
न्यू कलानी फूड्स (बेकरी), गिर्द गोंडा – 3 करोड़
हनुमंत रिसॉर्ट, कहोबा – 5 करोड़
त्रिपाठी राइस मिल, रानीबाजार – 5 करोड़
स्टार राइस मिल, केशवपुर पहड़वा – 4 करोड़
शिवम टिंबर इंडस्ट्रीज, करनैलगंज – 3 करोड़
निवेश के लिए हो रहे जरूरी प्रयास
आठ नई इकाइयों की जरूरी प्रक्रिया पूरी करके उत्पादन शुरू कराया गया है। साथ ही निवेशकों की समस्या समाधान करके जिले में अधिक से अधिक निवेश के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। फूड उत्पादन और पर्यटन समेत क्षेत्रों में निवेशकों में खासा उत्साह है।
-- बाबूराम, उपायुक्त उद्योग
Trending Videos