सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's dead body found hanging

Gonda News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
विज्ञापन
परसपुर। रेक्सड़िया गोपीपुरवा निवासी मनीषा (25) का शव सोमवार देर शाम संदिग्ध हालात में कमरे में साड़ी से बने फंदे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की है। मनीषा के पिता ने दामाद के खिलाफ दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos


बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम असवा मांझा लिलार निवासी जिलेदार यादव ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व बेटी मनीषा की शादी परसपुर के ग्राम रेक्सड़िया गोपीपुरवा निवासी मनोज यादव के साथ की थी। मनीषा का 15 माह का एक बेटा हिमांशु भी है। उन्होंने बताया कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण दामाद आए दिन बेटी को प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि दामाद ने बेटी की जमकर पिटाई की। इसके बाद फंदे से लटका कर उसे मार दिया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मनीषा के पिता की तहरीर पर दामाद मनोज के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी जान


करनैलगंज। रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह 35 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला का शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। बायां हाथ कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा था। बेटे ने हाथ पर लिखे पिता के नाम से शव की पहचान मां रिंका देवी के रूप में की।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक के पास बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही गोंडा से होकर लखनऊ जा रही ट्रेन संख्या 12521 राप्ती सागर एक्सप्रेस पहुंची, महिला अचानक उसके आगे कूद गई। जीआरपी ने जांच की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कस्बा चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

उधर, घटना के बाद महिला की पहचान करना चुनौती बन गया था। पुलिस को ट्रैक पर करीब 50 मीटर दूर महिला का कटा हुआ बायां हाथ मिला। हाथ पर प्रहलाद की औरत लिखा था। इसी आधार पर पहचान की कोशिश शुरू की गई। खबर पाकर कटरा बाजार थाना क्षेत्र के चांईपुरवा रामगढ़ निवासी अंकित गौतम मौके पर पहुंचे और हाथ पर लिखे नाम के आधार पर शव की पहचान अपनी मां रिंका देवी के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनकी मां सुबह करीब छह बजे घर से नाराज होकर निकली थीं। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे।



सोशल मीडिया पोस्ट से भी मिली मदद

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए हाथ पर लिखे नाम की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। वायरल पोस्ट देखने के बाद महिला का भाई चंद्रिका भी मौके पर पहुंचा और पहचान बहन रिंका देवी के रूप में की। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed