{"_id":"6a21ce552da5d81510099b5a","slug":"manisha-again-brought-laurels-to-the-district-in-high-jump-winning-bronze-medal-gonda-news-c-100-1-slko1028-159675-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ऊंची कूद में मनीषा ने फिर बढ़ाया जिले का मान, जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ऊंची कूद में मनीषा ने फिर बढ़ाया जिले का मान, जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले की प्रतिभावान एथलीट मनीषा सिंह ने एक बार फिर अपनी शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है। प्रयागराज में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने ऊंची कूद स्पर्धा में 1.60 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
एक और दो जून को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया।
क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि मनीषा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
धानेपुर क्षेत्र की मूल निवासी मनीषा सिंह वर्तमान में मालवीय नगर में अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती हैं। वर्ष 2006 में जब वह मात्र एक वर्ष की थीं, तभी उनके पिता रामचंद्र सिंह का निधन हो गया था। तीन बहनों में सबसे छोटी मनीषा का पालन-पोषण उनकी मां माया सिंह ने किया। पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि ने उन्हें स्टेडियम तक पहुंचाया।
लगातार अभ्यास और संघर्ष के दम पर वह जिले की प्रमुख ऊंची कूद खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। अब तक वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 पदक जीत चुकी हैं। इसके अलावा दो बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। मनीषा की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Trending Videos