Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
VIDEO: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', बोले- जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी
{"_id":"6a2281ba03a319ece205c6f9","slug":"video-video-parabhara-matara-aashashha-patal-na-lgaya-eka-paugdha-ma-ka-nama-bl-jalvaya-paravaratana-rakana-ka-le-pathharapanae-janprra-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', बोले- जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम', बोले- जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने शुक्रवार को रुपईडीह क्षेत्र के पंडरी पारासराय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए पौधरोपण बेहद आवश्यक है और लगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गोंडा की धरती पर उन्होंने अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाया है। प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मानसून के दौरान बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाता है, लेकिन पौधों को जीवित रखना और उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में जनता उन्हें नकार चुकी है। ऐसे में उन्हें दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि परोपकार सबसे बड़ा धर्म है और पौधारोपण मानवता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।