सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warning letters were issued to two XENs and charge sheets were handed over to five SDOs.

Gonda News: दो एक्सईएन को चेतावनी पत्र, पांच एसडीओ को थमाई गई चार्जशीट

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Warning letters were issued to two XENs and charge sheets were handed over to five SDOs.
बैठक करतीं एमडी रिया केजरीवाल।
विज्ञापन
मनकापुर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मनकापुर पहुंचकर विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा की। आईटीआई गेस्ट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो एक्सईन को चेतावनी व पांच एसडीओ को चार्जशीट देने के निर्देश दिए।


उन्होंने सौभाग्य योजना फेस-3 के तहत चयनित मजरों में कराए जा रहे विद्युतीकरण कार्यों, आंधी में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के तारों व ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, राजस्व वसूली तथा विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा में पता चला कि बीते वित्तीय वर्ष में गोंडा जिले ने राजस्व वसूली में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि इसी गति को बनाए रखें। हालांकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा सुरक्षा उपकरणों से जुड़े कार्यों में प्रगति नहीं मिलने पर वह नाराज दिखीं।
विज्ञापन
Trending Videos


अधिशासी अभियंता मनकापुर कमर फारूक तथा अधिशासी अभियंता नवाबगंज राम शब्द को कड़ी चेतावनी देते हुए 15 दिनों के भीतर लंबित काम कराने को कहा। काम में लापरवाही पाए जाने पर उपखंड अधिकारी मनकापुर अंसल कुमार, गौरा चौकी अमित कुमार, नवाबगंज पीयूष सिंह, तरबगंज मुकेश कुमार तथा वजीरगंज विकास यादव के खिलाफ चार्जशीट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में निदेशक तकनीकी हरीश बंसल, निदेशक वाणिज्य रजत जुनेजा, मुख्य अभियंता वितरण देवीपाटन क्षेत्र यदुनाथ यथार्थ आदि मौजूद रहे।

विधायक बोले दो दिन में बहाल करें आपूर्ति : नवाबगंज। पूर्व मंत्री व मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में दो दिन में बिजली की आपूर्ति बहाल करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed