सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No petrol at 26 pumps, queue at 187

Gonda News: 26 पंपों पर पेट्रोल नहीं, 187 पर लगी कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
No petrol at 26 pumps, queue at 187
विज्ञापन
गोंडा। जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 26 पेट्रोल पंप बंद रहे। जबकि 187 पंपों पर दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। इससे आमजन के साथ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
Trending Videos

भारत पेट्रोलियम के 10, इंडियन ऑयल के 10 तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 6 पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति प्रभावित रही। शहर में जिलाधिकारी आवास के पास स्थित पेट्रोल पंप पर चार दिनों बाद आपूर्ति बहाल हुई तो वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीड़ का आलम यह रहा कि किसान डिब्बे लेकर घंटों कतार में खड़े दिखाई दिए। पेट्रोल पंप संचालक ने डिजिटल भुगतान अस्थायी रूप से बंद कर दिया और क्यूआर कोड हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान धर्मराज ने बताया कि तेज धूप के कारण गन्ने की फसल सूख रही है, लेकिन डीजल न मिलने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान रामशंकर ने कहा कि एक दिन कतार में लगने के बाद केवल 500 रुपये का डीजल मिला, जो 10 बीघा की सिंचाई के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उन्हें दोबारा कतार में लगना पड़ रहा है। शाम होते ही पंप बंद हो जाते हैं। डीएसओ कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल कंपनियों का निर्देश दिया गया है कि वह प्रतिदिन आपूर्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed