सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power Corporation warns about crop protection

Gonda News: फसल सुरक्षा को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation warns about crop protection
विज्ञापन
गोंडा। फसल की कटाई के दौरान आग लगने की संभावित घटनाओं के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग ने किसानों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1912 या कंट्रोल रूम के नंबर 8004916771 पर सूचना देने को कहा गया है।
Trending Videos

देवीपाटन क्षेत्र के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि बिजली लाइनों से होने वाली मामूली स्पार्किंग भी भीषण आग का रूप ले सकती है, जिससे किसानों की पूरे साल की मेहनत मिनटों में जलकर राख हो सकती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों के चारों ओर कम से कम 10 फीट क्षेत्र में खड़ी फसल की कटाई कर स्थान खाली रखें, ताकि चिन्गारी फसल तक न पहुंचे। इसके अलावा किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों के पास स्थित ट्यूबवेल की टंकियों या गड्ढों में पानी भरा रखें, ताकि आग लगने पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अनुरक्षण माह के दौरान ढीले तार, झुके खंभे समेत कई तकनीकी खामियों को दुरुस्त किया गया है। इसके बावजूद यदि कहीं हाईटेंशन या लो-टेंशन लाइन में स्पार्किंग या झोल दिखाई दे, तो तत्काल संबंधित उपकेंद्र या लाइनमैन को सूचना दें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही किसानों से कहा गया है कि वे बिजली के तारों या ट्रांसफार्मर से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed