{"_id":"69ceb3d24d03039dd0086b19","slug":"girl-murdered-by-strangulation-gonda-news-c-100-1-slko1026-155451-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गला घोंटकर युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गला घोंटकर युवती की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी/गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव में चार दिन से लापता युवती की हत्या का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह गांव में ही गन्ने के खेत में युवती का शव मिला है। उसके दोनों हाथ बंधे मिले और गले पर चोट के निशान हैं। प्रथमदृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एसपी, सीओ व कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके लोगों से जानकारी ली। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
भीटी भदवल गांव के कुछ लोग बृहस्पतिवार सुबह खेत में गन्ने की कटाई कर रहे थे। तभी खेत में गांव निवासी शीला (22) का शव पड़ा मिला। इस पर लोगों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी आ गए। शव औंधे मुंह पड़ा था। गले पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया बेटी शीला बीते रविवार की दोपहर 12 बजे घर से खेत जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
देहात कोतवाली में बेटी के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल पर गहन जांच-पड़ताल की गई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
खंगाली जा रही कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज
पिता अशोक कुमार ने बताया कि बेटी का मोबाइल फोन घर में ही था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाला है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले अशोक कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता व बड़ी बेटी सीमा है। छोटी बेटी शीला की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता व बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos