{"_id":"69baea2e24bae3880700b00e","slug":"praised-the-work-of-the-government-on-the-last-day-of-saras-mela-gonda-news-c-100-1-gon1003-154477-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरस मेले के आखिरी दिन सरकार के कामकाज का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरस मेले के आखिरी दिन सरकार के कामकाज का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के वेंकटाचार्य क्लब में आयोजित सरस मेले के अंतिम दिन बुधवार को सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकास मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों में जिला मुख्यालय के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बुधवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में लोक भवन लखनऊ से आयोजित नवनिर्माण के नौ वर्ष... वार्षिक पुस्तिका के विमोचन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने दीप जलाकर विकास मेले का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेसवे, स्वास्थ्य सेवाओं तथा विद्युत आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है।
सीडीओ अंकिता जैन ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है और स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने सरस मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर समूह की महिलाओं से जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार जेएन राव, डीआरडीए परियोजना निदेशक सुशील कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खबर के बाद बढ़ी सक्रियता, मेले में बढ़ी बिक्री
सरस मेले के दूसरे दिन समूह की महिलाओं की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अधिकारियों में सक्रियता दिखाई दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने मेले में व्यवस्थाएं बेहतर कराईं। उपायुक्त स्वतः रोजगार जेएन राव ने बताया कि सरस मेले में एक लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई है। महिलाओं को अच्छा लाभ मिला है।
Trending Videos