सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scam worth Rs 42.48 crore not accounted for in 248 Panchayats, notice

Gonda News: 248 पंचायतों में 42.48 करोड़ के घपले का हिसाब नहीं, नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scam worth Rs 42.48 crore not accounted for in 248 Panchayats, notice
विज्ञापन
गोंडा। जिले की पंचायतों में हुए करोड़ों रुपये के घपले का हिसाब पिछले छह वर्षों से नहीं मिल रहा है। प्रधान और सचिवों ने अब तक कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया है। इस मामले में किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं हो सकी है।
Trending Videos


वर्ष 2018-19 और 2019-20 में 248 पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई। ऑडिट टीम को न तो कोई कार्य मिला और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध हुए। खर्च पर आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी की गई थी। उन्हें स्पेशल ऑडिट के लिए भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर पिछले छह वर्षों में कुल 42.48 करोड़ रुपये से अधिक का हिसाब नहीं मिल सका है। अधिकारियों का दावा है कि प्रथमदृष्टया वित्तीय अनियमितता के चलते नोटिसें दी जा चुकी हैं। ऑडिट निस्तारण के लिए अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी की गई है। प्रशासन अब इन मामलों में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।


अनियमितता वाली पंचायतें

वर्ष 2019-20 में कुल 196 पंचायतों में अनियमितता पाई गई थी। इनमें भोंका, चकसेनिया, चौरी, देवी तिलमहा, ढुढ़ाही, बरबतपुर, वसालतपुर, बटौरा लोहांगी, भैरमपुर, हडियागाढ़ा, हरसिंहपुर, झौहना, सोनवार, सेलहरी, असरना, बालपुर हजारी, रामगढ़, बामडेरा, वरवलिया कुर्मी, गुरसड़ा, नरदा, सुसुंडा, नरायनपुर जयसिंह, नंदौर और मोहना जैसी पंचायतें शामिल हैं। वहीं, वर्ष 2018-19 में निबिहा परसपुर और माड़ा सहित 52 पंचायतों में भी गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed