सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The son also died due to his father's grief.

Gonda News: पिता के गम में पुत्र ने भी तोड़ा दम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The son also died due to his father's grief.
विज्ञापन
बेलसर। तरबगंज थाना क्षेत्र के मछरहिया में पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दौरान पुत्र बेहोश हो गया। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर एक ही आंगन से दो अर्थियां उठने से गांव में मौजूद हर शख्स रो पड़ा।
Trending Videos

पीआरडी जवान सीताराम आर्य (55) का शनिवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के दौरान उनके बड़े बेटे राजू (35) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्नान के बाद चिता को मुखाग्नि देने के लिए जैसे ही राजू आगे बढ़े, वह अचेत होकर गिर पड़े। इसके बाद उनके छोटे भाई सुमित ने पिता को मुखाग्नि दी। परिजन आननफानन राजू को अस्पताल ले गए, जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद राजू का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे बीके (14) ने मुखाग्नि दी। एक ही परिवार में दो मौतों से हर आंख नम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू (35) की मौत के बाद गांव में हर शख्स स्तब्ध है। रविवार को बड़े बेटे बीके ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीण और परिजन स्तब्ध हैं। राजू राजगीर मिस्त्री थे। उनकी पत्नी रेनू के सामने अब तीन बच्चों की परवरिश, शिक्षा और विवाह की चिंता खड़ी हो गई है। पति व ससुर की मौत से परिवार बेसहारा हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed