{"_id":"68fe60e68ebb11979b0a4cf8","slug":"today-fasting-women-will-offer-prayers-to-the-setting-sun-gonda-news-c-100-1-slko1028-146077-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव में छठ पूजा के लिए फल व अन्य सामग्री खरीदतीं महिलाएं। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन रविवार को खरना किया गया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को गुड़ और चावल की खीर बनाकर भोग लगाया। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद निर्जल व्रत शुरू हो गया। व्रत रखने वाली महिलाएं सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी और मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर संतान और परिवार के लिए मंगलकामना करेंगी। रविवार को पूरे बड़गांव क्षेत्र में पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व होता है। इस दिन छठी मैया का आगमन होता है। जिसके बाद भक्त 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू करते हैं। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। रविवार को खरना का आयोजन किया गया। जिसमें व्रती महिलाओं ने गन्ने के रस से खीर बनाकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जल व्रत का संकल्प लिया। पर्व को लेकर जिले के सभी प्रमुख घाटों पर तैयारियां की गई हैं। खैराभवानी मंदिर के पोखरे समेत नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं ने वेदियों का निर्माण किया है। घाटों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई कराई गई है। लाइटों से घाट जगमग हैं। छठ पूजा के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी सक्रिय हैं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री लेकर सोमवार को ढोल नगाड़ों के साथ छठ मैया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। मंगलवार भोर महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना कर व्रत का समापन करेंगी। पूजन से पहले लोगों ने फल, सूप व पूजन सामग्री की खरीद की।
अधिकारियों ने लिया जायजा, सुरक्षा पर फोकस
गोंडा। छठ पूजा के लिए खैरा भवानी मंदिर में की गई तैयारियों का रविवार को अफसरों ने जायजा लिया। आईजी अमित पाठक, डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने पोखरे की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन की जानकारी हासिल की। बैरिकेडिंग, जल पुलिस की तैनाती, गोताखोरों की उपलब्धता, पार्किंग स्थलों के निर्धारण, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के उपायों की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। नगर पालिका और ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा के दौरान घाटों की स्वच्छता, कचरा निस्तारण और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने कहा कि यह पर्व आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एडीएम आलोक कुमार, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि मौजूद रहे।