{"_id":"6a81f7bf742488d5fb0c1437","slug":"train-coach-attendant-arrested-for-liquor-smuggling-gonda-news-c-100-1-slko1026-164439-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शराब तस्करी में ट्रेन का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शराब तस्करी में ट्रेन का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बरामद शराब। स्रोत: आरपीएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। आरपीएफ की लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने रविवार सुबह वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से 144 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 23,040 रुपये बताई गई है। आरोपी शराब को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहा था।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर टास्क टीम ने ट्रेन में चेकिंग की। मैजापुर-गोंडा के बीच बी-3 कोच संख्या 213045/ईसी के बेडरोल केबिन की तलाशी में माउंटेन ओक ब्रांड की 144 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।
ड्यूटी पर तैनात कोच अटेंडेंट ने पूछताछ में शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां अधिक कीमत पर शराब बेचने के लालच में वह इसे बिहार ले जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रेन के गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने पर आरोपी को शराब समेत ट्रेन से उतारा गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान आकाश कुमार पोदार (24) निवासी वार्ड नंबर 11 बघरा, थाना बहेरी, जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई। आरोपी और बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोंडा के सुपुर्द कर दिया गया।