सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Video of beating at police outpost goes viral.

Gonda News: पुलिस चौकी में पिटाई का वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Video of beating at police outpost goes viral.
पिटाई करते पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो से ली तस्वीर।
विज्ञापन
दुबहा बाजार। पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ लोगों की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी विनीत जायसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ करनैलगंज को जांच सौंपी है। मामला कौड़िया के चैनापुर में जमीन संबंधी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


बताते हैं कि चैनापुर निवासी दो लोगों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद है। करीब एक माह पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। एक महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई, जहां वे आपस में भिड़ गए। इस पर पुलिस कर्मियों ने दो लोगों की पिटाई कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि एक कैंसर पीड़ित महिला के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। दोबारा उन्हीं आरोपियों द्वारा महिला व उसके पति को पीटने की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच करनैलगंज के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या कर रहे हैं। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed