{"_id":"69cd5d8436c04d4d5a0b48ed","slug":"welcome-with-roli-chandan-enthusiasm-seen-in-the-entrance-ceremony-gonda-news-c-100-1-gon1001-155341-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोली-चंदन से स्वागत, प्रवेशोत्सव में दिखा उत्साह का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोली-चंदन से स्वागत, प्रवेशोत्सव में दिखा उत्साह का रंग
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 16 गोंडा के प्राथमिक विद्यालय सोमरही में हवन पूजन
विज्ञापन
गोंडा। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन बुधवार को जिले के विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों के कदम पड़ते ही स्कूल परिसर चहक उठे। प्रवेशोत्सव के तहत विद्यालयों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया तथा बच्चों का रोली-चंदन लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रार्थना सभा में शिक्षा के साथ नवाचार भी देखने को मिला। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों ने अमर उजाला अखबार के समाचार पढ़े, वहीं शिक्षकों ने कठिन शब्दों का अर्थ समझाकर उन्हें सरल बनाया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल पढ़ने की आदत से जोड़ा गया, बल्कि उनकी तर्कशक्ति और शब्द ज्ञान को भी विकसित करने पर जोर दिया गया। मिड-डे मील में भी विशेष व्यवस्था रही। कहीं बच्चों को हलुआ-पूड़ी परोसी गई तो कहीं खीर खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया गया। जिले के 2609 बेसिक व 512 माध्यमिक विद्यालयों में यह प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।
शहर के गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी सहित इटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय सोमरही, कन्या प्राथमिक विद्यालय अयाह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनहीं हरदो पट्टी, मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम, कंपोजिट विद्यालय धानेपुर, तरबगंज के कंपोजिट विद्यालय सिंहाचंदा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर, पथवलिया तथा परसपुर के बेलवानोहर में कार्यक्रमों की खास रौनक रही। कई स्थानों पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
बेलसर की खंड शिक्षाधिकारी नूतन जायसवाल ने बताया कि अब प्रतिदिन अखबार से पांच नए शब्द चुनकर उनके अर्थ बताए जाएंगे और ‘थॉट ऑफ द डे’ के साथ ब्लैकबोर्ड पर लिखा जाएगा। हर शनिवार को सुडोकू व शब्द पहेली प्रतियोगिता तथा मासिक वॉल मैगजीन तैयार कराने की योजना भी बनाई गई है, जिससे बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।
अखबार पढ़ने से बढ़ेगी तर्कशक्ति और शब्द ज्ञान
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि नियमित रूप से अखबार पढ़ने से छात्रों की तर्कशक्ति विकसित होती है और उनकी शब्दावली में निरंतर वृद्धि होती है। इससे वे भाषा पर मजबूत पकड़ बनाने के साथ-साथ देश-दुनिया की घटनाओं से भी अपडेट रहते हैं।
अखबार बच्चों को बनाएगा जागरूक और आत्मविश्वासी
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि अखबार पढ़ने की आदत बच्चों को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाती है। इससे उनकी विश्लेषण क्षमता बढ़ती है और वे अपने विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त करना सीखते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में इस पहल को रोचक बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी जोड़ी गई हैं, जिससे बच्चों की रुचि बनी रहे।
Trending Videos