{"_id":"6a6e2ef23bdb12291203cf66","slug":"youth-from-gonda-dies-of-electrocution-in-gurugram-gonda-news-c-100-1-slko1026-163445-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गुरुग्राम में करंट लगने से गोंडा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गुरुग्राम में करंट लगने से गोंडा के युवक की मौत
Sat, 01 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुकेश मौर्य। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी। नवाबगंज क्षेत्र के पहली गांव निवासी एक युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि पति मुकेश कुमार मौर्य (35) गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी थे। करीब एक माह पहले वह गुरुग्राम गए थे। शनिवार सुबह सात बजे उनकी मौत की सूचना मिली। पता चला कि सुबह करीब छह बजे वह कपड़े में प्रेस कर रहे थे। तभी प्रेस में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पिता राम बहादुर ने बताया कि उनके कई रिश्तेदार मुकेश के साथ उसी कंपनी में काम करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद वह सभी शव लेकर गोंडा के लिए रवाना हुए हैं।
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
मुकेश अपने पिता राम बहादुर और मां मधु देवी के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहने हैं। इनमें सुमन की शादी हो चुकी है और माधुरी अविवाहित हैं। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां अर्चिता, काव्या और खुशी हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।