सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youths duped of Rs 1.5 crore on the pretext of getting them jobs

Gonda News: रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youths duped of Rs 1.5 crore on the pretext of getting them jobs
नगर कोतवाली में पीड़ित युवाओं को समझाते कोतवाल और परिसर में रखा पीड़ित युवकों का सामान। -संवाद
विज्ञापन
Trending Videos

गोंडा।
रूस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 250 युवाओं से 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को फतेहपुर के गोदरौली निवासी संचालक विवेक कुमार, रेतवा गाढ़ा पश्चिम पुरवा धानेपुर निवासी एजेंट जुल्फिकार, झांसी के बड़ी माता मंदिर राजगढ़ निवासी आर्यन कुमार राज व स्थानीय मनीषा, सारिका, दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि अवधेश कुमार पांडेय की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
अयोध्या के गोसाईंगंज निवासी विनय द्विवेदी, श्रावस्ती के रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार, सईद खां, अब्दुल कादिर, बाराबंकी घुंघटेर के अनिल कुमार, मिहींपुरवा बहराइच के रतन कुमार, अमलेश, राजू कुमार चौहान, सोनबरसा बलिया के रमेश कुमार, बनभागलपुर कैंपियरगंज गोरखपुर के रामवृक्ष विश्वकर्मा व रोहुआ मझरगवां कुशीनगर के जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा के हर्ष टावर स्थित मल्टी इमीग्रेशन काउंसलिंग के प्रोपराइटर विवेक कुमार ने रूस में नौकरी दिलाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञान दिया। इसके बाद सभी ने विवेक से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के अनुसार विवेक ने उनसे बताया कि रूस की रेनेसा कंस्ट्रक्शन कंपनी से कामगार की आपूर्ति का करार हुआ है। इसमें चालक, हेल्पर, टेक्नीशियन, शटरिंग व इलेक्ट्रीशियन समेत करीब 50 से अधिक पदों पर कामगारों की आपूर्ति करनी है। 79 हजार से लेकर एक लाख रूबल वेतन का भरोसा दिया।
पासपोर्ट और वीजा उपलब्ध कराने पर 50 रुपये के स्टांप पर इकरारनामा लिखाया गया। इस तरह करीब 250 युवाओं से पंजीकरण के नाम पर करीब 1.5 करोड़ रुपये लिए गए। दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 24 फरवरी को रूस के लिए टिकट की बुकिंग कराई गई।
अनिल कुमार, राजू चौहान, रतन कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को दिल्ली पहुंच गए। 24 को जब एयरपोर्ट पहुंचे तो एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि उनके टिकट निरस्त कर दिए गए हैं, कारण पूछने पर बताया गया कि टिकट बुकिंग कराने वाले ने निरस्त कराए हैं। वहां से सभी मल्टी इमीग्रेशन काउंसलिंग के कार्यालय पहुंचे तो ताला लगा मिला। इसके बाद युवा नगर कोतवाली पहुंचे।
दो महिला कर्मियों व भवन मालिक से पूछताछ
पुलिस ने उतरौला रोड के हर्ष टावर स्थित कंपनी के कार्यालय में कार्यरत दो महिलाओं व भवन मालिक को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अभी संचालक के बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
पीड़ितों के साथ धरने पर बैठे आप जिलाध्यक्ष
गोंडा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित बृहस्पतिवार देर शाम पीड़ितों के साथ डीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समुचित धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी शहर में कार्यालय खोलकर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करके भाग गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। उनका आरोप है कि मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिससे मजबूर होकर पीड़ितों के साथ धरना देना पड़ा। डीएम आवास के सामने धरने की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने धरना दे रहे लोगों से वार्ता की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समझा-बुझाकर सभी को नगर कोतवाली भेज दिया गया।
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी से बचें, टोल फ्री नंबर जारी
गोंडा। विदेश में नौकरी के नाम पर बढ़ रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए निदेशालय की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध जानकारी या कंपनी की प्रमाणिकता की जांच के लिए अभ्यर्थी 24 घंटे टोल फ्री नंबर 155330 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि किसी भी कंपनी या संस्था में आवेदन से पहले उसकी पूरी जांच कर लें। बिना पुष्टि के लेन-देन न करें। किसी प्रकार का संशय हो, तो जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करें। हर संभव मदद की जाएगी।
सोशल मीडिया के विज्ञापनों से रहें सावधान
साइबर विशेषज्ञ हरिओम टंडन ने सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे नौकरी संबंधी विज्ञापनों की जांच करें। एजेंट या कंपनी के पंजीकरण, लाइसेंस, आधिकारिक दस्तावेज की पुष्टि अवश्य करें। अपने मूल दस्तावेज व संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। कंपनी का जीएसटी नंबर और पंजीकरण संख्या जरूर जांचें। संबंधित विभाग से भी सत्यापन अवश्य करा लें।

नगर कोतवाली में पीड़ित युवाओं को समझाते कोतवाल और परिसर में रखा पीड़ित युवकों का सामान। -संवाद

नगर कोतवाली में पीड़ित युवाओं को समझाते कोतवाल और परिसर में रखा पीड़ित युवकों का सामान। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed