{"_id":"69a14543f2c0a520200eb67e","slug":"video-navacara-ka-ijana-bna-eaaii-gada-ma-rajakaya-ijanayaraga-kalja-ma-rashhataraya-mathana-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवाचार का इंजन बना एआई, गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार का इंजन बना एआई, गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय मंथन
गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में “AI as a Driver of Innovation” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका, संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक मंथन किया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी अगरतला के डायरेक्टर प्रो अभय कुमार ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने कहा कि एआई आज केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि नवाचार की प्रमुख शक्ति बन चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, उद्योग और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रयोग से कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ रही है।
दक्षिण कोरिया से जुड़े एआई विशेषज्ञ डॉ. विवेक मौर्य ने विशेष व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं की प्रतिभा एआई आधारित नवाचार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स के समन्वय से विकसित हो रहे नए मॉडलों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को रिसर्च और पेटेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक व मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डायरेक्टर भारतेंदु नाथ मिश्रा ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई के नवीनतम रुझानों से परिचित कराना और उन्हें शोध आधारित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न राज्यों से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए और एआई के नैतिक पहलुओं, डेटा सुरक्षा तथा जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।