{"_id":"69e52413d1b548077509ffd4","slug":"21-drains-will-be-constructed-in-the-city-at-a-cost-of-rs-205-crore-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-124464-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शहर में होगा 2.05 करोड़ से 21 नालों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शहर में होगा 2.05 करोड़ से 21 नालों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। बारिश के दौरान शहर में जल निकासी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शहर में 2.05 करोड़ रुपये की लागत से 21 नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर राज्य सेक्टर की जल निकासी योजना के तहत नगर पालिका महोबा की ओर कार्ययोजना तैयार की गई है। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही प्रस्तावित नालों के निर्माण का काम शुरू होगा।
शहर में तमाम स्थानों पर बारिश के दौरान जल भराव की समस्या होती है। जल निकासी न होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की इस समस्या के निस्तारण को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से गंभीरता दिखाई गई है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर 21 नालों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है।
राज्य सेक्टर की जल निकासी योजना के तहत नालों का निर्माण कराया जाएगा। पिछले दिनों आयोजित पालिका की बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। इससे प्रस्तावित नालों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पालिका ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि बोर्ड की बैठक में नालों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। अब शीघ्र ही नालों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X