{"_id":"69c18bf86f75e9aaeb0c0245","slug":"277-examiners-did-not-turn-up-for-evaluation-of-answer-sheets-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137760-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे 277 परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचे 277 परीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन सोमवार को जारी रहा। जिले के दोनों केंद्रों पर कुल 21,917 कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया। जीआईसी में इंटरमीडिएट की 10,408 कॉपियां और हाईस्कूल की 11,509 कॉपियों की जांच की गईं। वहीं, कुल 840 परीक्षकों के सापेक्ष 277 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में नहीं पहुंचे।
शहर स्थिति श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 72,679 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। अभी तक 66,860 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। आज 11,509 कॉपियां जांची गईं। अब तक कुल 31,123 कॉपियों की जांच हुई हैं। अभी भी 35,737 कॉपियां की जांच होना शेष हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या कम रही। 481 परीक्षकों में से केवल 303 ही पहुंचे और 178 परीक्षकों ने मूल्यांकन से दूरी बनाई।
वहीं, जीआईसी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 65,933 उत्तर पुस्तिकाएं के सापेक्ष अब तक 63,083 कॉपियां उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। 2,850 कॉपियां अभी भी केंद्र पहुंचना अवशेष हैं। यहां भी परीक्षकों की संख्या 359 में से केवल 260 ही पहुंचे। जबकि 99 अनुपस्थिति रहे। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी परीक्षक मूल्यांकन कार्य से विरत रहे हैं, उनका मानदेय काटा जाएगा। इसके लिए सभी को नोटिस जारी की जा रही हैं। आज कुल 21,917 कॉपियों की जांच की गई हैं।
Trending Videos