{"_id":"69c1908539aa4a0ecb06549c","slug":"the-vermilion-in-the-parting-of-the-hair-fades-before-the-color-of-the-mehndi-fades-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137757-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ा मांग का सिंदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले उजड़ा मांग का सिंदूर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। सैदपुर की राधा के हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था, कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। वहीं रमाकांति अपने चार मासूम बच्चों को गोद में लिए भविष्य की चिंता में गुमसुम बैठी है। रविवार को हादसे में दोनों के पतियों की मौत हो गई थी।
पनवाड़ी मार्ग पर सैदपुर चौराहे में मुड़ रहे डंपर के पिछले पहियों में बाइक घुस गई थी। इस हादसे में बाइक चला रहे मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी रीमू प्रजापति (25) की मौके पर मौत हो गई थी। बाइक सवार उसके पारिवारिक चाचा इंदल प्रजापति (32) गंभीर रूप से घायल हुए थे। मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचते ही उनकी भी मौत हो गई थी। प्यारेलाल प्रजापति ने बताया कि उनका भतीजा रीमू प्रजापति राजमिस्त्री का काम करता था। प्रतिदिन बाइक से मजदूरी पर कस्बा जाता था। बताया कि तीन माह पहले ही राधा से शादी हुई थी। तीन माह में ही पति का साथ छूटने से राधा बेहाल है। वहीं इंदल प्रजापति, राजकिशोर, अमरचंद और पप्पू चार भाई थे। उनकी दादी गुमनिया के नाम 16 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर चारों खेती करते थे। इंदल खेती के साथ ही अपने भतीजे रीमू के साथ बेलदारी करने कस्बा जाते थे। उनकी मौत पर पत्नी रमाकांति को बेटे प्रदीप, शिवांश व बेटियों प्रार्थना व आकांक्षा के भरण पोषण और भविष्य की चिंता सता रही है। रीमू के शव का पोस्टमॉर्टम कस्बे में और इंदल का उरई में हुआ। सोमवार शाम चाचा भतीजे के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम थी। परिवार तो दहाड़ें मारकर रो पड़ा।
Trending Videos