{"_id":"69c18fb52f2c7514b709f100","slug":"convenience-women-of-the-group-will-join-digital-marketing-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-137736-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ेंगी समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत: डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ेंगी समूह की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के दूसरे चरण की शुरुआत चैत्र नवरात्र से शुरू है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस अभियान को केवल सुरक्षा तक सीमित न रखकर नवाचार और सहभागिता आधारित मॉडल में बदलना है। समूह की इन महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
ड्राइविंग माय ड्रीम्स पहल के तहत महिलाओं, युवतियों को ड्राइविंग प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
यह पहल महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का ठोस कदम बताया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को प्रशासनिक जिम्मेदारी का अनुभव कराया जाएगा। इससे उन्हें शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर भी मिलेगा। साथ ही कॉलेजों के साथ डिजिटल एमओयू कर शिक्षा, कौशल विकास और परामर्श सेवाओं से जोड़ने की पहल भी की जाएगी।
मिशन शक्ति के प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर द्रवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि समूहों को डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा। अमृत मित्र योजना के तहत महिलाओं को जल प्रबंधन और शहरी सेवाओं में भागीदारी दी जाएगी। वहीं, स्वयं सहायता समूहों को डिजिटल मार्केटिंग और स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। शासन से आदेश मिले हैं। मिशन शक्ति के तहत नवरात्र में ही अभियान शुरू करा दिया गया है।
महिलाओं को सुरक्षा को लेकर किया जागरूक: मौदहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रथम के डॉ. मनीष कुमार व इकाई द्वितीय के डॉ. शिल्पी राय के निर्देशन में संपन्न हुआ। मिशन शक्ति टीम की प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूबी यादव व उनकी टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि समाज की सशक्त धुरी है। जरूरत है कि वह अपने अधिकारों को जाने और अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाए।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया।
Trending Videos