सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A green tree fell on the cable while cutting it, breaking the pole.

Hamirpur News: हरा पेड़ काटते समय केबल पर गिरा, पोल टूटा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A green tree fell on the cable while cutting it, breaking the pole.
फोटो 14 एचएएमपी- 13सुमेरपुर में काटा गया नीम का पेड़ एवं टूटा विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय पेड़ विद्युत केबल पर गिर गया। इससे विद्युत पोल टूटकर दूसरे मकान पर जा गिरा। छह से अधिक घरों की कनेक्शन केबल सहित सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बिगड़ता देख ठेकेदार मौके से भाग निकला।
Trending Videos




कस्बा के बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी राजाराम प्रजापति ने बताया कि वह दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेचा था। मंगलवार दोपहर ठेकेदार बिना वन विभाग की अनुमति लिए नीम के पेड़ को काटने लगा। पेड़ विद्युत केबिल के ऊपर गिर गया। इससे बिजली पोल टूटकर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान पर गिर पड़ा। उसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने मामले की जानकारी अवर अभियंता को दी। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वह अवकाश पर हैं। विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed