सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A pillar collapsed while repairing a pipeline, disrupting supply to 12 villages for four hours.

Hamirpur News: पाइपलाइन दुरुस्त करते समय गिरा खंभा, चार घंटे तक ठप रही 12 गांवों की आपूर्ति

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A pillar collapsed while repairing a pipeline, disrupting supply to 12 villages for four hours.
फोटो 14 एमएएचपी 03 परिचय-क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करते समय गिरा बिजली का खंभा। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा श्रीनगर के गिलिंदा मंदिर के पास फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन 48 घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी।
Trending Videos

मंगलवार को पाइपलाइन दुरुस्त करते समय बिजली का खंभा गिर गया। इससे 12 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे ठप रही। दो दिन से पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल बांध से धवर्रा-सिजवाहा ग्रामीण पेयजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात फोरलेन सड़क के निर्माण के दौरान कंपनी की ओर से बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का कार्य कराया गया। इसी दौरान जेसीबी से मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ढिकवाहा, बसौरा, रहेलिया, पचपहरा, डिगरिया, श्रीनगर, भंडरा समेत 22 गांवाें की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई जो मंगलवार को भी बहाल नहीं हो सकी।
मंगलवार को पाइपलाइन दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा था। कंपनी के कर्मचारी डीजल इंजन से गड्ढे में भरे पानी को निकाल रहे थे तभी पानी बिजली पोल के नीचे चला गया। इससे बिजली का खंभा लाइन समेत गिर गया। वहां काम कर रहे ट्रैक्टर चालक मुकेश कुमार, खेत मालिक शोभारानी और कंपनी का कर्मचारी बाल-बाल बच गया। मामले की सूचना तत्काल पावर हाउस को दी गई। तब आपूर्ति बंद कराई गई। इससे श्रीनगर समेत 12 गांवाें की बिजली करीब चार घंटे ठप रही।
नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि द्विवेदी का कहना है कि बंसल कंपनी की ओर से पोल शिफ्टिंग के दौरान लाइन लीकेज हुई थी। लाइन दुरुस्त कराई जा रही है। उधर बंसल कंपनी के मैनेजर योगेंद्र शर्मा का कहना है कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed