सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A tractor-trolley overturned while trying to save bike riders, killing two people on their way to a wedding.

Hamirpur News: बाइक सवारों को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, शादी में जा रहे दो लोगों की माैत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley overturned while trying to save bike riders, killing two people on their way to a wedding.
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। उरई मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ट्रैक्टर सवार पांच लोग घायल हो गए।
Trending Videos

चिकासी थाने के बेंदा (इछौरा) गांव निवासी हरीसिंह पाल (55) ने बताया कि रविवार सुबह गांव के ही बालकिशन (30) पुत्र धांधू का ट्रैक्टर-ट्रॉली भाड़े पर बुक कर राठ मंडी में गल्ला बेचने के लिए आए थे। वापसी के समय गांव के ही मनोहर (40) के भवन निर्माण के लिए ट्रॉली में सरिया सीमेंट भरकर गांव के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को अमगांव गांव से पहले सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसमें बाइक सवार भी चपेट में आ गए और ट्रॉली पलट गई। बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हरीसिंह, मनोहर, ठाकुर, ट्रैक्टर चालक बालकिशन व चालक का पिता धांधू (60) घायल हो गए। वही बाइक सवार जरिया थाने के खेड़ा शिलाजीत निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा (56) व मान बहादुर (50) की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार दोनों लोग खजुरी गांव निवासी करन सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर चालक व उसके पिता को अपने साथ कोतवाली ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed