{"_id":"6996106bde5e3207910d17ef","slug":"a-young-man-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-a-dumper-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-136292-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डंपर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास बुधवार दोपहर एक डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ला निवासी अरविंद (35) बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लिखित तहरीर मिलने के बाद डंपर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos