{"_id":"69960dfafa2e70b3f80822c8","slug":"street-plays-to-make-voters-aware-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136308-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। गल्हिया गांव में चल रहे ब्रह्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर की अध्यक्षता दृगपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुदृढ़ता जागरूक एवं सक्रिय मतदाताओं पर निर्भर है। उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला राजपूत ने कहा कि मतदान अधिकार ही नहीं महत्वपूर्ण नैतिक दायित्व भी है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदार मतदाता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को नई दिशा देती है। शिक्षिका वंदना, सुलोचना, डॉ. अमित बिसेन, डॉ. विजया गौतम, डॉ. आरबी शर्मा ने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के संकल्प गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। ज्योति, ममता, बनानीता, मेघा, सफलता, सोमनाथ, आदित्य आदि स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।
Trending Videos