{"_id":"69960f14ae39faa1b00b1e5a","slug":"the-issue-of-setting-up-an-agricultural-market-in-panwadi-was-raised-in-the-house-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-122605-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पनवाड़ी में कृषि मंडी स्थापना का सदन में गूंजा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पनवाड़ी में कृषि मंडी स्थापना का सदन में गूंजा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। बजट सत्र के आठवें दिन विधान परिषद सदन में चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने पनवाड़ी में कृषि मंडी स्थापना का मुद्दा उठाया। जिस पर सभापति ने आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
विधान परिषद सदस्य ने किसानों से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जनपद महोबा का पनवाड़ी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हैं और ब्लॉक मुख्यालय है। इस ब्लॉक से आसपास के 100 से अधिक गांव जुड़े हैं लेकिन पनवाड़ी में कोई कृषि मंडी की स्थापना न होने से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में किसान दूर के बाजार में फसल बेच रहे हैं। इससे उनके रुपयों व समय की बर्बादी हो रही है। पनवाड़ी में मंडी की स्थापना होना, किसानों के हित में होगा। उन्होंने किसानों की समस्या को देखते हुए पनवाड़ी में कृषि मंडी की स्थापना कराए जाने की मांग की।
Trending Videos