{"_id":"69960f7490284cb234032ff7","slug":"the-person-who-threatened-to-commit-suicide-was-arrested-by-the-police-from-lucknow-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-136289-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आत्मदाह की धमकी देने वाले को पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आत्मदाह की धमकी देने वाले को पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जेवरात गिरवी रखकर वापस न लौटाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने एक्स (सोशल मीडिया) पर पुलिस हेडक्वार्टर लखनऊ के सामने आत्मदाह करने की पोस्ट डाली थी। इसके बाद सतर्क हुई कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता को लखनऊ से पकड़कर हमीरपुर ले आई है।
नगर के सुनराही गली निवासी प्रियांशू गुप्ता ने 30 जनवरी को सराफा कारोबारी भाई सुरेंद्र सोनी व राजेंद्र सोनी की खिलाफ गिरवी जेवर वापस न लौटाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने अपने एक्स एकाउंट में 17 फरवरी को पुलिस मुख्यालय लखनऊ के सामने आत्मदाह करने की पोस्ट अपलोड की। नगर के व्यापारी नेता, पुलिस समेत कुछ कारोबारियों को इसका जिम्मेदार बताया। पोस्ट अपलोड करने के अगले ही दिन रविवार को सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी ने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए जहर खा लिया।
इससे कारोबारी की हालत बिगड़ गई। दोनों ही घटनाओं को लेकर कोतवाली पुलिस भी परेशान थी। पुलिस के सामने आत्मदाह की धमकी देने वाले को रोकना बड़ी चुनौती बन गया। मंगलवार को पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई। शिकायतकर्ता व धमकी भरी पोस्ट करने वाले को पुलिस ने लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर जाने के पहले ही पकड़ लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि शिकायतकर्ता को लखनऊ स्थित एक रिश्तेदार के घर से समझा-बुझाकर लाया गया है। वह अपने घर में सुरक्षित है।
Trending Videos