सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A young man riding a bike died after being hit by a dumper.

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a dumper.
रोहित धुरिया - फोटो : परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। तपोभूमि से दर्शन कर घर लौट रहे युवक को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि आज युवक की शादी के लिए देखने वाले घर पर रिश्तेदार इंतजार कर रहे थे।
Trending Videos



कस्बे के गुटखा फैक्टरी के पास रहने वाला रोहित (21) पुत्र बबलू धुरिया बाइक से बिना हेलमेट लगाए हुए तपोभूमि से दर्शन करने के बाद घर जा रहा था। दोपहर करीब 1:00 बजे कन्हैया गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर उसकी दो बहनें पीएचसी पहुंची थीं। बहन नेहा ने बताया कि चार बहनों के बीच में रोहित इकलौता भाई था और आज उसकी शादी के लिए देखने के लिए बांदा से रिश्तेदार आए हुए थे। वह अभी आने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन वापस जाते हुए दुर्घटना हो गई। वहीं रिश्तेदार घर पर इंतजार करते रहे। घटना से पिता बबलू धुरिया, मां रानी, बहन पूनम, पिंकी, आरती व नेहा को रोता बिलखता छोड़ गया है। मां रानी घरों में खाना बनाने काम करती है, वहीं पिता बीमार रहते हैं।




कानपुर में घायल शिवकुमार ने तोड़ा दम



भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर बुधवार को नरायनपुर और कुंडौरा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और व्यक्ति की गुरुवार सुबह कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।


बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे गिट्टी से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को कुचल दिया था। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा चालक बलीराम निषाद और उनकी पत्नी संतोषी निषाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं शिवकुमार निषाद, चांदनी निषाद और अभि निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गुरुवार सुबह कानपुर में इलाज के दौरान शिवकुमार निषाद ने भी दम तोड़ दिया। शिवकुमार भूमिहीन खेतिहर मजदूर था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पत्नी संगीता, पुत्री नीलम (16), सोनम (13), पुत्र नीतेश (10) और अभिषेक (7) को छोड़ गया है। प्रधान प्रतिनिधि एवं बसपा नेता रामफूल निषाद ने बताया कि शिवकुमार के शव का कानपुर में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed