सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   An investigation has been launched against the peon and clerk posted at the Additional District Magistrate's Judicial Court.

Hamirpur News: अपर जिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में तैनात पेशकार व लिपिक के खिलाफ जांच शुरू

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
An investigation has been launched against the peon and clerk posted at the Additional District Magistrate's Judicial Court.
विज्ञापन
हमीरपुर। अपर जिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में तैनात पेशकार व लिपिक की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। दोनों के खिलाफ की गई शिकायत की जांच तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के निर्देश पर प्रशासन ने शिकायतकर्ता से तीन दिन के भीतर साक्ष्य और पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
Trending Videos


भरुआ सुमेरपुर निवासी मनीष गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक न्यायालय में तैनात पेशकार आशीष कौशल और संबद्ध लिपिक अल्ताफ अली के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि नक्शा दुरुस्ती के मामले में उसे चार साल से अधिक समय से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दोनों कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पत्र पर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार को जांच सौंपी गई। उन्होंने शिकायतकर्ता को तीन दिन के भीतर समस्त साक्ष्यों के साथ पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed