सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A young man walking on foot was crushed by an unknown vehicle, resulting in his death.

Hamirpur News: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A young man walking on foot was crushed by an unknown vehicle, resulting in his death.
web -
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर पैदल सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

कोतवाली अंतर्गत कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी भोला सिंह ने बताया कि उसका भतीजा सत्यम सिंह (24) सोमवार की रात आठ बजे घर से निकला था। रात 3:30 बजे पुलिस ने सड़क दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे स्थित रिमझिम फैक्टरी मोड़ के पास किसी वाहन ने सत्यम को कुचल दिया। सत्यम के पिता सहकारी समिति मौदहा में सचिव है। बताया कि सत्यम दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed