सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Evaluation of UP Board answer sheets from March 18

Hamirpur News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets from March 18
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के बीच अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। सीसीटीवी कैमरों से लैस दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन प्रक्रिया की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। मूल्यांकन की निगरानी जिला और राज्य मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।
Trending Videos




जीआईसी और श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में इंटरमीडिएट व श्री विद्या मंदिर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। गैर जनपद से आवंटित पुस्तिकाओं को सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। निर्धारित तिथि पर समिति की उपस्थिति में उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षकों को जांच के लिए दी जाएंगी। मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की तरह परीक्षकों की तैनाती भी ऑनलाइन व्यवस्था से की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आवंटित उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं।




इनसेट मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर रोक



मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के मुख्य द्वार पर अलग कक्ष में टोकन व्यवस्था के साथ मोबाइल जमा कराए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अनधिकृत लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों का रैंडम चयन कर परीक्षकों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed