सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bike rider chased by dogs, dies after colliding with a pole

Hamirpur News: कुत्तों ने बाइक सवार को दौड़ाया, खंभे से टकराकर हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider chased by dogs, dies after colliding with a pole
फोटो 30 एचएएमपी 24- मृतक सैफ अली की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मौदहा(हमीरपुर)। देर शाम बाइक में सवार होकर घर आ रहे एक बाइक सवार को गली में आवारा कुत्तों ने खदेड़ लिया। घबराए किशोर की बाइक अनियंत्रित होकर खंबे से जा टकराई। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। मोहल्लेवासियों का कहना रहा कि आवारा कुत्तों की समस्या अब जानलेवा साबित हो रही है। जबकि जवाबदेह चुप्पी साधे बैठे हैं।
Trending Videos




कोतवाली अंतर्गत हैदरगंज मोहल्ला निवासी सैफ अली (17) पुत्र रहमत अली रविवार देर शाम बाइक से बड़े चौराहे से घर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह उपरौस मोहल्ले में पहुंचा तो वहां गली में खड़े आवारा कुत्तों ने खदेड़ लिया। कुत्तों के काटने से बचने के लिए किशोर ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। घबराहट में किशोर बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा। बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से जा टकराई। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना एक घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। पिता रहमत अली ने बताया कि सैफ अपनी तीन बहनों में इकलौता भाई था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed