{"_id":"69e524aefd0c5e6a7f0ef6f4","slug":"bike-rider-killed-companion-injured-after-being-hit-by-an-uncontrolled-tractor-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-138896-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 29- मृतक रमाशंकर की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के करगांव के पास रविवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि बाइक में पीछे बैठा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है।
थानाक्षेत्र बिवांर के करगांव निवासी श्यामसुंदर अनुरागी का बेटा रमाशंकर (38) रविवार को रिश्तेदार खुशीराम अनुरागी के साथ बाइक से बिवांर कस्बा डीजल लेने पहुंचा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीजल लेकर जैसे ही गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की जानकारी के बाद घटनास्थल पहुंचे परिजन घायलों को लेकर मौदहा सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रमाशंकर को मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने बताया कि रमाशंकर के चार बेटियां हैं। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। बेटी काजल ने थाने पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाप्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X