पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bus bound for headquarters breaks down; passengers stranded for two hours.

Hamirpur News: मुख्यालय जा रही बस खराब, दो घंटे यात्री परेशान

Mon, 29 Jun 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bus bound for headquarters breaks down; passengers stranded for two hours.
फोटो 29 एचएएमपी 09- हमीरपुर डिपो की खराब खड़ी बस। यात्री
भरुआ सुमेरपुर। हमीरपुर डिपो के ग्रामीण बस सेवा की हालात बदहाल है। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे सिसोलर होकर बांदा जा रही बस कस्बे के कमलेश तिराहा में खराब हो गई। इससे यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। बस खराब होने के सूचना के बाद डिपो से दूसरी बस आई तब यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के लिए रोडवेज ग्रामीण बस सेवा शुरू की है जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय पहुंचने में आसानी हो सके। हमीरपुर डिपो की एक बस हमीरपुर से सुमेरपुर, मुंडेरा, सिसोलर होकर बांदा पहुंचती है। सोमवार को रोडवेज बस मंडल मुख्यालय के लिए रवाना हुई। इसमें करीब दो दर्जन सवारियां थीं लेकिन बस कस्बे के कमलेश तिराहा पर आकर बंद हो गई। चालक परिचालक के फोन करने के बाद मुख्यालय से दूसरी बस आई तब सवारियां को गंतव्य के लिए भेजा गया। यात्री रामकिशोर, अनिल कुमार, बालेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बिना जांच पड़ताल के बस भेज दी जाती है जिसमें विभाग की लापरवाही साफ झलकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed