मौदहा (हमीरपुर)। सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति ने रविवार को ग्राम पंचायत सिसोलर का निरीक्षण किया। उन्होंने नमामि गंगे की हर घर जल योजना की पेयजल व्यवस्थाएं जांचीं। विधायक ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली।
प्रधान विजयशंकर प्रजापति ने बताया कि रात्रि चौपाल में शिकायतें मिली थीं। इसके बाद विधायक ने एक सप्ताह में दोबारा निरीक्षण के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने पेयजल योजनाओं और जल वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव की सड़कों की मरम्मत का मूल्यांकन भी किया गया। निरीक्षण में एडीएम सुरेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, जितेंद्र पाल, महेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।