सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children are buying masks, T-shirts with their names and photos are the choice of the youth.

Hamirpur News: बच्चे खरीद रहे मुखौटा, युवाओं की पसंद बनी नाम, फोटो वाली टी-शर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Children are buying masks, T-shirts with their names and photos are the choice of the youth.
विज्ञापन
हमीरपुर। होली का त्योहार हर कोई अपने तरीके से मनाने की तैयारी में जुटा है। बाजार भी गुलजार है। हर कोई अपनी जरूरत का सामान खरीद रहा है। बच्चे मुखौटा और पिचकारी खूब खरीद रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ युवाओं और नेताओं को अपने नाम और फोटो वाली होली टी-शर्ट खूब पसंद आ रही है। बाजार में यह 60 रुपये से लेकर 150 रुपये तक में मिल रही हैं।
Trending Videos

दुकानदारों का कहना है कि होली के मौके पर युवक-युवतियां अपनी पसंद के नाम और डिजाइन वाली टी-शर्ट बनवा रहे हैं। कई लोग दोस्तों के ग्रुप के लिए एक जैसी टी-शर्ट का ऑर्डर दे रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव की सरगर्मी के चलते चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी भी समर्थकों के लिए अपने नाम और फोटो वाली टी-शर्ट का ऑर्डर दे चुके हैं। इससे बाजार में इन टी-शर्ट की बिक्री और बढ़ गई है। दुकानदार सौरभ सचान का कहना है कि बीते तीन दिनों में तीन सौ से अधिक का ऑर्डर मिल चुका है, जिनकी आपूर्ति की जा चुकी है। गुणवत्ता और मात्रा के आधार पर रेट लगाए जाते हैं। फुटकर में मेरे पास जो क्वालिटी है वह 60 रुपये से 150 रुपये तक की है। सफेद रंग की टी-शर्ट में अगर दोनों तरफ फोटो नाम कोई लिखवाता है तो कीमत बढ़ जाती है। बाजार में तरह-तरह के मुखौटे बिक रहे हैं। बच्चों को जोकर, शेर वाले मुखौटे खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी 20 से 30 रुपये हैं। डरावने मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed