सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Khoya traders staged a sit-in protest alleging harassment

Hamirpur News: उत्पीड़न का आरोप लगा खोया व्यापारियों ने दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Khoya traders staged a sit-in protest alleging harassment
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। खाद्य विभाग की टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगा रविवार को खोया व्यापारियों ने काम ठप कर दिया। जलविहार परिसर स्थित खोया मंडी व्यापारियों ने धरना दिया। आरोप है कि सैंपल भरने के नाम पर उनका पूरा खोया जब्त कर लिया जाता है।
Trending Videos




खोया विक्रेता नीरज नंदा, पुरुषोत्तम, मुन्ना यादव, किसान रामहेत, शिवराम, पवन, सीताराम आदि ने बताया कि खोया मंडी में व्यापार करते हैं। त्योहार आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व्यापारियों व किसानों को परेशान करने लगती है। बताया कि टीम सैंपल भरने की जगह पूरा खोया उठाकर ले जाती है। तीन दिन पहले भी एक क्विंटल खोया उठाकर ले गए थे। आरोप लगाया कि नाममात्र का खोया जमीन में दफन किया था बाकी अपने साथ ले गए थे। व्यापारियों से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाराखंभा निवासी अरमान और मवई के बहादुर ने बताया कि शनिवार को खोया बेचने आए थे। अधिकारी सैंपल के नाम पर सारा खोया लेकर चले गए। खोया मंडी में हड़ताल से त्योहार पर खोया खरीदने पहुंचे लोग मायूस होकर लौट आए। सूचना पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, गिरीश शरण बुधौलिया, बृजेंद्र सोनी, धर्मेंद्र साहू मंडी पहुंचे। अधिकारियों से बात करने का आश्वासन देते हुए किसानों व व्यापारियों को समझाया। जिसके बाद व्यापारियों का प्रदर्शन स्थगित हो गया।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि शनिवार को एक व्यापारी के खोया का सैंपल भरा गया था। किसी भी व्यापारी के पास खोया बेचने का लाइसेंस नहीं है। उन्होंने कहा कि खराब खोया की बिक्री की जाती है। टीम को देखकर व्यापारी भाग जाते हैं। विभाग पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed