सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If a balloon is thrown at a woman, an FIR will be filed for molestation.

Hamirpur News: महिला पर फेंका गुब्बारा तो छेड़खानी में दर्ज होगी प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
If a balloon is thrown at a woman, an FIR will be filed for molestation.
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। रमजान एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से शनिवार देर शाम थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सदर राजेश कमल ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी महिला या युवती पर रंग भरे गुब्बारे फेंके जाते हैं, तो इसे छेड़खानी की श्रेणी में मानते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos


सीओ सदर ने कहा कि कहीं भी डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। ऐसी शिकायत मिलने पर डीजे जब्त कर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन एम.एल. अवस्थी ने किया। बैठक में जयप्रकाश दीक्षित, एम.खान, रणबीर सिंह लाला, कृष्णकुमार गुप्ता रामू, शिवाकांत तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही विद्युत एवं जल संस्थान के अधिकारियों को त्योहार के दौरान पानी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed