सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children are suffering from diarrhea due to Holi festival and change in weather.

Hamirpur News: होली पर्व व मौसम में बदलाव से डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Children are suffering from diarrhea due to Holi festival and change in weather.
विज्ञापन
हमीरपुर। होली पर्व एवं मौसम में बदलाव से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, बुखार भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में कुल 34 बच्चे पहुंचे, इनमें 20 से अधिक बच्चे उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। इनमें डायरिया से पीड़ित दो व एक निमोनिया पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 173 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 83 पुरुष, 56 महिला व 34 बाल रोगी शामिल रहे।
Trending Videos

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि मौसम में बदलाव व होली त्योहार के चलते बच्चे कई प्रकार के पकवान खा रहे हैं। इससे बच्चों को दस्त की शिकायत हो रही है। कुछ सावधानी बरतें। खाने से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन और पानी से अच्छी तरह हाथ धोएं। उबला हुआ पानी पीएं। छोटे बच्चों को रोटावायरस का टीका जरूर लगवाएं, जो डायरिया का मुख्य कारण हो सकता है। आस-पास स्वच्छता रखें और खुले में शौच से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed