{"_id":"69a70c1fd5da3d97d503c1e0","slug":"holika-dahan-took-place-at-652-places-in-the-district-people-hugged-each-other-after-applying-colours-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-136964-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिले के 652 स्थानों पर हुआ होलिकादहन, रंग-गुलाल लगाकर गले मिले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिले के 652 स्थानों पर हुआ होलिकादहन, रंग-गुलाल लगाकर गले मिले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा संवाद के अनुसार कस्बे में पूरे पारंपरिक जोश और उल्लास के साथ शुरू हो गया। सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के कस्बे के थाना चौराहा, मराठीपुरा, मीरातलाब, सिचौली पुरवा, फतेपुर और कांजी हाउस समेत सभी प्रमुख मोहल्लों में होलिका दहन के कार्यक्रम हुए। रात लगभग एक बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने होलिका की अग्नि प्रज्वलित की। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए होलिका की परिक्रमा की और गोबर के बर्कुले, धान की बालियां व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की। जैसे ही होलिकादहन हुआ कि युवाओं की टोली ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और त्योहार की शुरुआत की। त्योहार के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसडीएम और सीओ के निर्देशन में संवेदनशील इलाकों में बराबर फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
सुमेरपुर में 87 स्थानों पर शांतिपूर्ण होलिका दहन
थाना क्षेत्र में होली पर्व के तहत 87 निर्धारित स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम राकेश कुमार, एएसपी मनोज कुमार गुप्ता, सीओ सदर राजेश कमल, एसडीएम सदर केडी शर्मा, थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का पर्व है, इसे शांति और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। गश्त के दौरान बाजार एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। होलिका दहन कार्यक्रम देर रात विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
पेयजल आपूर्ति ठप होने से झेलनी पड़ी समस्या
मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ होलिकादहन किया गया। हालांकि पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ी। थाना क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर चार मोबाइल टीमें लगाई गईं। सोमवार देर रात गांव के बाहर डढ़ा मोहल्ले में होलिका दहन का कार्यक्रम हजारों ग्रामीण महिलाओं के बीच हुआ। परंपरा के अनुसार गांव के सामूहिक स्थल में होलिका दहन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। होली जलने के बाद लोग उसकी आग लेकर घरों में भी होली जलाने का कार्यक्रम किया। कई स्थानों पर मंगलवार सुबह चार बजे के बाद महिलाओं ने अपने घरों में होलिकादहन किया।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos