सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Young man dies under suspicious circumstances after playing Holi

Hamirpur: होली खेलने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जिला अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 04 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Young man dies under suspicious circumstances after playing Holi
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीरपुर। कानपुर नगर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी युवक की होली खेलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल परिसर में मृतक पक्ष और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
Trending Videos


हमीरपुर जनपद के कलौरीतीर गांव निवासी फूल सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी रामपुर गांव (थाना सजेती, कानपुर नगर) में हुई है। बहन के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उन्हें रात में कम दिखाई देता है। उनका एकलौता पुत्र बालकरन यादव (18) वाहनों में कंडक्टरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को होली के दिन वह गांव के दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। दोपहर करीब एक बजे उसे बेहोशी की हालत में घर छोड़ दिया गया। भांजियों से सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पक्ष का कहना है कि युवक को पहले कोई बीमारी नहीं थी। उसकी मौत की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मृतक अविवाहित था और अपनी मां व दो बहनों को छोड़ गया है। जिला अस्पताल में मौजूद लोगों के अनुसार युवक को एक लड़का बाइक से अस्पताल लेकर आया था। इस दौरान मृतक के परिजनों ने उस युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल के गार्डों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी।

बताया जाता है कि कुछ देर बाद रामपुर गांव से बोलेरो वाहन में आठ से दस लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हो गई, जिसमें मृतक पक्ष के दो लोगों के सिर में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया। सदर कोतवाली प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि अस्पताल में विवाद और मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर सजेती पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज ने बताया कि घटना की सूचना जिला अस्पताल हमीरपुर से मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed